Cooking City एक आम खेल है। इस खेल में आपको व्यस्त रेस्टोरेंट प्रबंधित करने की जिम्मेदारी दी गई है। खेल में आपको काउंटर पर आने वाले ग्राहकों पर नजर रखनी है तथा जल्दी से उनके ऑर्डर तैयार करके उन्हें देने होंगे।
Cooking City के ग्राफिक इस शैली के अन्य खेलों के समान है। इसके कंट्रोल्स भी इस शैली के खेलों जैसे ही हैं। हर व्यंजन या पेय पदार्थ को बनाने के लिए आपको स्क्रीन पर मौजूद तत्वों पर टैप करना है।
व्यंजन को बनाने में लगने वाला समय काफी जरूरी है क्योंकि अगर आप ग्राहक को तय समय के अंदर उनका ऑर्डर प्रदान करते हैं तो आपको अधिक पैसे मिलेंगे। दूसरी ओर, अगर आप आर्डर देने में देरी करते हैं, तो आपका ग्राहक संतुष्ट नहीं होगा तथा आपको इनाम भी नहीं मिलेगा।
Cooking City खेल को खेलने में आपको काफी आनंद आएगा। इस खेल में आपको अपना रेस्टोरेंट प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना होगा। केवल इसी तरह आप अपने व्यवसाय का विस्तार कर पाएंगे तथा अधिक ग्राहक पा सकेंगे।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
नया शहर अनलॉक क्यों नहीं हो रहा है?
खेल सुंदर है 😗